अगर आप भी Instagram Professional Account के Insights, Analytics, Collab Tools, Monetization Features और Advanced Message Management इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसी वजह से आपने Google पर search किया होगा “Instagram Professional Account Kaise Banaye?”
तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज इस लेख में मैं आपको आसान शब्दों में बताऊँगी कि कैसे आप अपने normal Instagram account को सिर्फ कुछ clicks और कुछ ही minutes में Professional Account में convert कर सकते हैं।
Professional Instagram account होने से आप
- ads run कर सकते हैं,
- reels boost कर सकते हैं,
- और brand partnership के ज़रिए earning के मौके बना सकते हैं।
आज के समय में कई Instagram creators हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं, लेकिन उससे पहले ज़रूरी है कि आप सही तरीके से समझें कि
प्रोफेशनल इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे बनाया जाता है।
इंस्टाग्राम पर प्रोफेशनल अकाउंट क्या होता है ?

Instagram Professional Account दरअसल Instagram का ही एक खास तरह का अकाउंट होता है, जिसे खास तौर पर Creators, Influencers, Business Owners और Brands की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Normal Instagram account की तुलना में इसमें आपको कई advanced features मिलते हैं, जैसे Insights (Analytics) देखना, ads run करना, अपनी account category select करना, contact button add करना और कई दूसरे professional tools।
अगर आप Instagram पर अपना personal brand grow करना चाहते हैं, अपनी services या products promote और sell करना चाहते हैं, या फिर दूसरी brands के साथ collaboration करके income के मौके बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए professional Instagram account सबसे सही option होता है।
अब आगे हम जानेंगे कि Instagram par professional account kaise banaya jata hai, ताकि आप भी Instagram के insights, promotions और दूसरे professional features का पूरा फायदा उठा सकें।
Instagram Professional Account कैसे बनाएं ? (Step by Step Guide
Instagram Professional Account बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक Instagram अकाउंट होना ज़रूरी है। अगर अभी तक आपने अकाउंट नहीं बनाया है, तो Play Store से Instagram ऐप डाउनलोड करें और Sign Up करके अपना अकाउंट बना लें।
अगर आपके पास पहले से Instagram अकाउंट मौजूद है और आप उसे Professional Account में बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले Play Store में जाकर Instagram ऐप को अपडेट कर लें।
इसके बाद नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें, जिससे आपका Instagram Professional Account आसानी से तैयार हो जाएगा।
Step 1: Instagram App खोले
अब अपने मोबाइल फोन में Instagram ऐप खोलें और उसमें अपने अकाउंट से लॉग-इन कर लें।
Step 2: Profile मे जाये
Instagram App जैसे ही आप अपने Mobile मे open करेंगे तो Right Hand side सब से नीचे आपको आपकी Instagram Profile देखेगी आपको उस पर click करना है.

यहाँ जाने के बाद ऊपर side मे फिर Right hand side मे ही आपको तीन लाइन (☰) देखेगी उस पर क्लिक करें

Step 3: Go To Setting and Activity
Three line पे Click कर के आप अपने आप ही Setting and activity पे आ जायेगे आप देखिये सब से ऊपर लिखा होगा Setting and Activity.
यहाँ आपको Scroll down करना है और नीचे आपको option मिलेगा Account Type and Tools.

Step 4 : Instagram Account Type and Tools

आपको switch to professional account par click karna hai
Step 5 : Instagram Professional account Features

इसके बाद आपके सामने इस तरह की window सामने आएंगे जहाँ आपको instagram के professional account के features बताये जायेगे आपको पढ़ना है और नीचे next पर click करना है.
Step 6: Choose Category

यहाँ सबसे पहले आपको अपनी category चुननी होती है। आप चाहें तो अपनी category को search करके ढूंढ सकते हैं, या फिर नीचे scroll करके लिस्ट में से अपनी category select कर सकते हैं। जिस niche या विषय से आपका Instagram account जुड़ा हुआ है, उसी से related category को ही चुनें।
Category select करने के बाद, अगर आप उसे अपने profile पर दिखाना चाहते हैं तो Display on profile option को on करें। इसके बाद नीचे दिए गए Switch to professional account पर click करें।
Step 7: Type of User

अब आपको type choose करना है Instagram Professional account दो तरह के होते है
- Creator (Influencers, Bloggers, Artists, Public Figures)
- Business (Shops, Services, Brands)
अगर आप क्रिएटर है तो क्रिएटर choose करिए और अगर आप एक बिजनेस और ब्रांड है तो बिजनेस एंड ब्रांड पर क्लिक करके नीचे next पर क्लिक करिए.
Step 8: Allow Finish
फिर आपको ok और next पर click करते जाना है और फिर continue last मे आप से पूछेंयेगे finish Editing your accounts आप allow and finish adding कर दीजिये.
Step 9 : Details Add करें
Contact info (email, phone, address) add करें (optional है)
अब आपका account professional account में switch हो जाएगा

यहाँ आपका Instagram Professional account setup हो गया.
अब आपके सामने ऊपर बताये गए window आएगी जहाँ apko basic task पुरे कर के अपने Instagram Professional account को setup करना होगा.
जैसे की आप इन्हे एक एक कर के कर लीजिये आपका Instagram account professional me convert hi gaya
FAQs – Instagram Professional Account
Instagram Professional Account free है या Paid?
Instagram Professional account Free मे बनाया जाता है इसके कोई Charge नहीं देना पड़ता।
क्या मैं कभी भी Professional से Normal account में वापस जा सकता हूं?
जी हां, आप वापिस settings में जाकर Professional account से कभी भी वापस switch कर सकते हैं।
Instagram Professional Account से पैसे कैसे कमाए जाते हैं?
हां जी! आप instagram professional से पैसे कमा सकते है Brand collaboration, sponsorship, affiliate marketing और ads promotion से।
Business और Creator Account में क्या फर्क है?
Creator accounts personal branding के लिए होता है जबकि Business accounts companies, shops और services के लिए।
Conclusion : Instagram Professional Account Kaise Banaye ?
आज इस article में हमने आपको बिल्कुल आसान तरीके से बताया कि Instagram Professional Account कैसे बनाया जाता है।अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो अपने सवाल या सुझाव comment में ज़रूर बताइए।
अगर आप Instagram और social media से जुड़ी ऐसी ही काम की और भरोसेमंद जानकारी पाना चाहते हैं, तो हमारे blog पर visit करते रहें।
धन्यवाद।





