जब भी आप Instagram पर कोई Post, Reel या Story publish करते हैं, तो Instagram के users उस content को देखते हैं, उस पर like करते हैं, share करते हैं और save भी करते हैं।
View, Like, Save और Share — ये सभी Instagram पर user engagement को मापने के important metrics होते हैं। इन्हीं metrics की मदद से आप समझ पाते हैं कि आपके द्वारा publish किया गया content लोगों को कितना पसंद आ रहा है और Instagram के platform पर कैसा perform कर रहा है।
इसी आधार पर Instagram creators अपने content को time-to-time improve करते हैं और अपने account को grow करते हैं। आज के इस article में हम views और likes के बारे में detail में बात करेंगे और साथ ही यह भी समझेंगे कि इन दोनों में difference क्या होता है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि Instagram views क्या होते हैं।
इंस्टाग्राम पर Views का क्या मतलब होता है?
Views एक ऐसा metric है जो Instagram पर आपके द्वारा publish किए गए content की reach को दिखाता है। यह metric खासतौर पर Reels, Stories, IGTV और Ads पर लागू होता है।
Views की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपकी Reels, Stories, IGTV या Ads कितने लोगों तक पहुँच रहे हैं। अब समझते हैं कि views count कैसे होता है।
- जब कोई user आपकी video या reel को कम से कम 3 सेकंड तक देखता है, तो Instagram उसे 1 view मानता है
- अगर एक ही व्यक्ति आपके video को 10 बार देखता है, तो Instagram उसे 10 views ही count करता है
- Views की संख्या आपको video या reel के नीचे दिखाई देती है, जैसे – 500, 1K, 5K views
- ज्यादा views इस बात का संकेत होते हैं कि आपके content की reach अच्छी है और Instagram उसे सही audience तक पहुँचा रहा है
View Count से क्या फायदा होता है?
View count से आपको यह पता चलता है कि आपके content को कितने लोग देख रहे हैं और आपकी overall reach कितनी है। इसी data के आधार पर brands और sponsors आपके Instagram account को notice करते हैं।
अगर आपके views अच्छे आते हैं, तो related companies आपसे sponsored content या brand promotion के लिए contact कर सकती हैं और इसके बदले अच्छी income भी offer करती हैं।
Instagram Like क्या होता है?
Instagram पर like का मतलब होता है पसंद। जब किसी user को आपका content अच्छा लगता है, तो वह Instagram पर मौजूद heart shape वाले like button को press करता है। इसी action को like कहा जाता है।
Like Instagram का सबसे simple और direct engagement metric माना जाता है, जिससे यह पता चलता है कि users आपके content को कितना पसंद कर रहे हैं।
Like करने से क्या होता है?
जब कोई user आपके content को like करता है, तो यह Instagram को signal देता है कि आपका content quality वाला है और लोगों को पसंद आ रहा है। जिन posts पर ज्यादा likes आते हैं, उन्हें Instagram ज्यादा लोगों तक दिखाने की कोशिश करता है।
इस तरह likes आपके content की quality और engagement दोनों को दर्शाते हैं।
Instagram पर Likes और Views में फर्क क्या है?
बहुत से लोग likes और views को लेकर confuse रहते हैं। लेकिन फर्क समझना काफी आसान है।
जितनी बार लोग आपके content को देखते हैं, वो views होते हैं। और जिन लोगों ने heart button दबाया, वो likes कहलाते हैं।
इसे और साफ समझने के लिए नीचे table देखिए:
| Points | Likes | Views |
|---|---|---|
| कहाँ दिखते हैं? | फोटो और वीडियो दोनों पर | सिर्फ वीडियो कंटेंट (Reels, Stories, IGTV, Ads) |
| इनका मतलब | लोगों को कंटेंट पसंद आया | लोगों ने कंटेंट देखा |
| गिनने का तरीका | एक user का सिर्फ 1 like | 3 सेकंड = 1 view, बार-बार देखने पर multiple views |
| Importance | Engagement और Popularity | Reach और Visibility |
| Brand के लिए उपयोग | लोग कंटेंट से connect कर रहे हैं या नहीं | कंटेंट कितने लोगों तक पहुँचा |
Likes और Views में से कौन ज्यादा जरूरी है?
Likes और views दोनों ही अपनी-अपनी जगह जरूरी होते हैं।
अगर आप एक influencer हैं, तो likes आपके लिए ज्यादा important होते हैं, क्योंकि likes से यह पता चलता है कि लोग आपके content से कितना जुड़ रहे हैं।
वहीं अगर आप एक business या brand owner हैं, तो आपके लिए views ज्यादा जरूरी होते हैं, क्योंकि views का मतलब है कि आपका product या service ज्यादा लोगों तक पहुँचा है और आपकी branding हो रही है।
असल में देखा जाए तो दोनों का सही balance बनाना सबसे जरूरी है। ज्यादा views लाने के साथ-साथ content की quality ऐसी होनी चाहिए कि लोग उसे like भी करें।
FAQ
क्या एक ही व्यक्ति के कई likes गिने जाते हैं?
नहीं, एक user सिर्फ एक ही बार like कर सकता है।
क्या एक ही व्यक्ति के कई views गिने जाते हैं?
हाँ, अगर वही user video को बार-बार देखता है तो हर बार नया view count होता है।
क्या views, likes से ज्यादा जरूरी होते हैं?
जब कोई video कम से कम 3 सेकंड तक देखा जाता है।
Instagram पर views बढ़ने से क्या फायदा होता है?
Account grow होता है और brand तथा sponsored deals मिलने के chances बढ़ जाते हैं।
Conclusion
सच्चाई यही है कि Instagram पर likes और views दोनों ही बहुत जरूरी हैं। अगर views नहीं आएँगे तो likes कैसे मिलेंगे, और अगर likes व engagement नहीं होंगे तो Instagram आपके content को और ज्यादा views नहीं देगा।
दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, लेकिन दोनों का मतलब अलग-अलग है:
- Likes = Engagement और Content Quality
- Views = Reach और Popularity
अगर आप Instagram पर सही मायनों में grow करना चाहते हैं, तो ऐसा content बनाइए जो ज्यादा लोगों तक पहुँचे और लोगों को इतना पसंद आए कि वे उसे like भी करें। तभी आपका Instagram account long-term में grow करेगा।
हमें उम्मीद है कि इस article से आपको likes और views के बीच का फर्क और दोनों की importance अच्छे से समझ आ गई होगी। धन्यवाद।हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा. हमने पूरी कोशिश की है कि आपको लाइक और व्यूज के बीच में अंतर समझ आए और इन दोनों का महत्व भी समझ आए धन्यवाद!





