Instagram Blue Tick कैसे पाएं? Meta Verified Paid Method से Verified Badge पाने की पूरी जानकारी

By Megha Mourya

Updated on:

Instagram Blue Tick कैसे पाएं?

Instagram पर Blue Tick होने से आपका Account ज्यादा Authentic और Trustworthy दिखाई देता है। जब कोई व्यक्ति Instagram पर popular हो जाता है, तो कई बार कुछ लोग उसके नाम से Fake या Duplicate Account बना लेते हैं और उसके Brand या पहचान का गलत फायदा उठाने लगते हैं।

इसी वजह से ज़्यादातर Brands, Celebrities और Business अपने Instagram Account पर Blue Tick यानी Verification Badge लेते हैं, ताकि लोगों को साफ-साफ पता चल सके कि यह Profile Original है, कोई Fake या Duplicate Account नहीं।

Blue Tick होने के और भी कई फायदे हैं। जैसे आपके Posts और Stories ज्यादा लोगों तक पहुँचते हैं, लोग आपको आसानी से search कर पाते हैं और आपकी पहचान धीरे-धीरे मजबूत होती जाती है।

Verified यानी Blue Tick वाले Instagram Account पर लोग ज्यादा भरोसा करते हैं। ऐसे Accounts की audience के बीच एक अलग authority बन जाती है और लोग organically follow करना शुरू कर देते हैं।

Instagram Blue Tick (Verified Badge) कैसे पाएं: आसान और Practical Guide – भारत के लिए

अगर आप Instagram पर Blue Tick Verification Badge पाना चाहते हैं, तो यहाँ हम आपको पूरी Step-by-Step Process बताने वाले हैं, जिसे follow करके आप भी अपने Account पर Blue Tick लगवा सकते हैं।

Instagram पर Blue Tick लेने के दो तरीके हैं:

  1. Meta Verified (Paid Method)
  2. Free Request Verification (Notable Accounts के लिए)

इस Article में हम Meta Verified Paid Method के जरिए Blue Tick Approval लेना सीखेंगे। उससे पहले यह जान लेते हैं कि किन-किन Instagram Accounts पर Blue Tick मिल सकता है।

कौन-कौन से Instagram Users Blue Tick के लिए Apply कर सकते हैं

  • Public Figures, Celebrities और Journalists
  • Business और Brand Accounts
  • Influencers और Content Creators

चलिए अब जानते हैं कि Blue Tick Approval कैसे लिया जाता है।

Meta Verified Paid Method से Blue Tick Approval लेने का Process

Paid Method के जरिए आप जल्दी और आसान तरीके से Meta Verified Subscription ले सकते हैं। नीचे हम इसके पूरे Steps आपके साथ share कर रहे हैं।

Meta Verified क्या है?

Meta Verified एक Paid Subscription है, जिसके जरिए आप Instagram और Facebook दोनों Social Media Platforms पर आसानी से Verified Badge (Blue Tick) प्राप्त कर सकते हैं।

Meta Verified के फायदे

  • आपका Instagram Account ज्यादा Trusted बन जाता है
  • आपके नाम से Fake या Duplicate Account बनने का खतरा कम हो जाता है
  • आपके Content (Posts, Reels, Stories) की Credibility बढ़ जाती है
  • आपका Account Search और Discover में आसानी से दिखाई देने लगता है

Eligibility (योग्यता)

  • आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए
  • Instagram Profile पूरी तरह Complete होनी चाहिए (Profile Photo, Bio, Email और Phone Number सही होने चाहिए)
  • Instagram Account पर Two-Step Authentication (2FA) Enabled होना चाहिए
  • Valid Photo ID की जरूरत होगी, जैसे Passport, Driving Licence या कोई Government ID
  • Instagram Account Public होना चाहिए

Approval कैसे लें

अब हम जानेंगे कि Instagram पर Paid Meta Verified Method से Blue Tick कैसे लिया जाता है — Step by Step।

  • Instagram App Open करें
  • जिस Instagram Profile पर आपको Blue Tick लेना है, उसे Open करें
  • नीचे Right Side में दिखाई देने वाली छोटी Profile Icon पर Click करें
1000465231

Meta Verified Option को Choose करें

Profile मे आने के बाद ऊपर दाई तरफ तीन लाइन वाले मेन्यू (☰) पर टैप करें। Setting and activities मे आने के बाद नीचे scroll down करें यहाँ आपको Meta verified का option देखेगा उस पर click करें.

1000465235

यहाँ आने के बाद आगे बढ़े जिस account मे approval चाहिए उसे select करें और आगे बढ़े.

Payment करें

इसके बाद आपके सामने monthly payment का option आ जायेगा जहाँ आपको fees देखी जायगी आप यह Payment Debit Card, Credit Card या UPI से दे sakte है.

1000465244
1000465245

Id Upload करें

Instagram आपसे एक valid photo ID मांगेगा। आपको अपनी ID की साफ़ और पूरी तरह readable photo upload करनी होगी। ध्यान रखें कि आपकी Instagram profile पर जो नाम है, वही नाम आपकी ID में भी होना चाहिए। इसी ID के ज़रिये आपके account का verification किया जाएगा।

Submit करके इंतज़ार करें

Payment और ID submit करने के बाद Instagram आपकी request को review करेगा। अगर सारी जानकारी सही पाई जाती है, तो 1–2 दिन के अंदर आपके Instagram account पर Blue Tick मिल सकता है।

इस तरह आप Meta के paid method का इस्तेमाल करके 1–2 दिन में approval पा सकते हैं।

Blue Tick मिलने के बाद क्या करें

अगर आपने अपने Instagram account पर Blue Tick ले लिया है, तो उसे बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:

  • Blue Tick मिलने के बाद fake followers और bots से दूरी बनाए रखें।
  • अपनी profile को पूरी तरह complete, genuine और updated रखें, जैसे bio, contact details और profile photo।
  • Instagram की किसी भी policy का उल्लंघन न करें, वरना आपका Blue Tick हटाया जा सकता है।

Conclusion

अगर आप जल्दी Blue Tick पाना चाहते हैं, तो Meta Verified paid subscription एक आसान तरीका है। इसके ज़रिये 1–2 दिन में आपका account verified हो सकता है। Blue Tick मिलने से आपकी profile पर trust बढ़ता है, fake accounts से सुरक्षा मिलती है, reach में सुधार होता है और आपको Meta Verified users के लिए priority support भी मिलता है।rotection होगा, Reach बढ़ेगी, और आपको Meta Verified User से Support Priority Bases पे मिलेगा.

FAQ

Q1: क्या सिर्फ famous लोग ही Verified हो सकते हैं?

नहीं। अब किसी भी user को, जो eligibility criteria पूरा करता है, Blue Tick मिल सकता है।

Q2: क्या free method भी है?

हां, Instagram कभी-कभी normal verification request भी स्वीकार करता है, लेकिन इसमें time लगता है और guarantee नहीं होती

Q3: क्या Meta Verified को cancel किया जा सकता है?

हाँ, आप subscription कभी भी cancel कर सकते हैं।

Q4: ID चोरी या misuse की संभावना?

Instagram आपकी ID secure रखता है। किसी तीसरे के साथ share नहीं करता।

Leave a Comment