Instagram पर Blue Tick Verification पाने के कुल दो रास्ते होते हैं। पहला तरीका है सबसे तेज़ और आसान Meta Verified (Paid Method), जिसमें हर महीने तय शुल्क देकर आप 2–3 दिनों के भीतर अपने Instagram अकाउंट पर Blue Tick ले सकते हैं। दूसरा तरीका है Free Method, जिसे Instagram “Request Verification” के नाम से अपने users को देता है।
आज हम आपको इसी Request Verification वाले free तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके ज़रिये आप बिना कोई पैसा खर्च किए अपने अकाउंट के लिए Blue Tick Verification Badge के लिए apply कर सकते हैं।
Free method से भी Instagram Blue Tick मिल सकता है, बस ज़रूरत है सही तरीके से apply करने की और अपने Instagram अकाउंट में कुछ ज़रूरी चीज़ों को ठीक तरह से follow करने की। चलिए, अब इसे step by step समझते हैं।
Instagram पर Free में Blue Tick कैसे पाएं – Step by Step Guide
Free Blue Tick पाने के लिए नीचे दिए गए सभी steps ध्यान से follow करें:
Step 1:
सबसे पहले उस Instagram अकाउंट को open करें जिस पर आप Blue Tick चाहते हैं और उसके Profile Page पर जाएँ।
Step 2:
Profile पर पहुँचने के बाद ऊपर दाईं तरफ तीन लाइन वाला (☰) menu दिखेगा। उस पर tap करें और Settings and Privacy में चले जाएँ।
Step 3:
Settings and Privacy में थोड़ा नीचे scroll करें और Creator Tools and Controls पर click करें।

Step 4:- Creator Tools and Control पे आने के बाद यहाँ आपको Option देखेगा ” Request Verification ” का आपको उस पर Click करना है

Step 5:- अब ” Request Verification ” Option को खोले यहाँ आपको कई option देखने मिलेंगे जैसे की Confirm Authenticity, Confirm Notability, links इन सब मे आपको detail fill करनी है
Step 6:- Confirm Authenticity मे आप अपना Real Name लिखेये और Document Type मे पूछे गए किसी भी document को add File मे upload करिये

Step
Step 7: Confirm Notablility मे आपको Category Select करना है Country और जितनी जानकारी पूछी गई है सभी लिखनी है.

Step 8:
अब form को submit कर दीजिए। Form में आपसे जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे ध्यान से और बिल्कुल सही भरें। सारी details भरने के बाद submit button पर click करें।
इसके बाद Instagram आपकी request को review करेगा। अगर आपका profile genuine और notable पाया जाता है, तो Instagram की तरफ से आपको free में Blue Tick मिल सकता है।
Important Points
अगर पूरी process follow करने के बाद भी आपके Instagram account पर Blue Tick नहीं दिख रहा है, तो नीचे दिए गए points पर ज़रूर ध्यान दें:
- Instagram app को update करें (Play Store या App Store से)।
- एक बार फिर Meta Verification section में जाकर Request Verification Status check करें।
अगर आप Instagram पर free में Blue Tick पाना चाहते हैं, तो इन बातों का खास ध्यान रखें:
- वही accounts free में approve होते हैं जो सही तरीके से बनाए गए हों और जिनमें साफ़ तौर पर यह clear हो कि Instagram account किसका है।
- Verification के समय जो document upload किया जाता है, उस पर लिखा नाम और आपके Instagram profile का नाम एक जैसा होना चाहिए।
- आपका Instagram profile properly optimized होना चाहिए।
- Instagram पर आप regular और actively काम कर रहे हों, और किसी एक specific niche पर focused हों।
- आपकी audience को आपका content पसंद आ रहा हो और लोग आपके posts के साथ अच्छे से engage कर रहे हों। ऐसे accounts Instagram की तरफ से जल्दी Blue Tick verify हो जाते हैं।
Conclusion
Instagram Blue Tick होना creators और businesses दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपकी audience का आप पर trust बढ़ता है, content पर engagement अच्छा मिलता है और fake या duplicate accounts से भी बचाव होता है।
इस लेख में हमने आपको दो तरीके बताए हैं—एक paid method, जिसमें monthly fee देकर Blue Tick लिया जा सकता है, और दूसरा free method। आप अपनी ज़रूरत और सुविधा के हिसाब से किसी भी तरीके से अपने Instagram account को Blue Tick verify करवा सकते हैं।
Read More:-





