Trending Hashtags का सही इस्तेमाल करने से आपकी Instagram Post ज़्यादा लोगों तक पहुँचती है। इससे Content की Reach और Engagement दोनों बढ़ती हैं और आपको नए Followers के साथ-साथ आपकी Target Audience भी मिलती है। जब आप सही Hashtag लगाते हैं तो आपका Content आसानी से Discover होता है, जिससे Instagram पर Growth बेहतर होती है।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Instagram पर Trending Hashtag कहाँ से मिलते हैं और उन्हें सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करना है — एक Practical Step-by-Step Guide के साथ।
सबसे पहले समझते हैं कि Trending Hashtag आखिर होते क्या हैं?
Instagram Trending Hashtag क्या होते हैं?
Trending Hashtag उन # (हैशटैग) को कहते हैं जिन्हें किसी खास समय पर Social Media पर सबसे ज़्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे होते हैं। आमतौर पर ये किसी Current Topic, Event या Popular Discussion से जुड़े होते हैं, जहाँ ज़्यादातर लोग एक ही Hashtag का उपयोग कर रहे होते हैं।
जो Content Trending Hashtag के साथ पोस्ट किया जाता है, उसके Viral होने के Chances ज़्यादा होते हैं क्योंकि बहुत-से लोग उस Topic और Hashtag को Follow कर रहे होते हैं।
सरल भाषा में समझिए:
- जब कोई चीज अचानक बहुत ज़्यादा Popular हो जाती है — जैसे कोई वीडियो, खबर या इवेंट — तो लोग उसे पहचान देने के लिए उसका एक # बना देते हैं
- धीरे-धीरे वही Hashtag Trend करने लगता है और ज़्यादातर Creators उसी # का इस्तेमाल करने लगते हैं
- जिन्हें उस Topic से जुड़ा Content देखना होता है, वे उसी Hashtag को Search करके Similar Posts तक पहुँचते हैं
उदाहरण के लिए:
अगर कोई Cricket Match चल रहा है, तो उससे जुड़े Posts को Viral करने के लिए लोग इस तरह के Hashtag का उपयोग करते हैं — #INDvsAUS
अब आगे जानते हैं कि आप Trending Hashtag कैसे ढूंढ सकते हैं।
Step-by-Step Guide: Trending Hashtags कहाँ से मिलेंगे?
Trending Hashtag का सही इस्तेमाल Instagram पर आपके Content को जल्दी Views दिला सकता है। लेकिन अगर आप गलत या Random Hashtag लगा देते हैं, तो आपका Content Algorithm द्वारा Ignore भी किया जा सकता है।
नीचे दिए गए Practical Steps को Follow करने से आप गलतियाँ करने से बचेंगे और सही Trending Hashtag के ज़रिए Instagram पर जल्दी Grow कर पाएंगे। चलिए शुरू करते हैं —
1. सिर्फ अपने Niche और Topic को Follow करें
Trends हर जगह होते हैं, लेकिन आपको उन्हीं Trends को चुनना है जो आपके Topic से जुड़े हों। सबसे पहले यह साफ करें कि आपका Content किस Niche पर आधारित है — जैसे Fitness, Sports, Bollywood, Travel या Digital Help।
अब अपने Topic को दो हिस्सों में बाँटिए:
- Core Topic — आपका Main विषय
- Sub Topic (Related) — उससे जुड़ा हुआ Content
यही आपकी Hashtag Strategy की Base होती है। इसी को ध्यान में रखकर Hashtag चुनने चाहिए।
अगर कोई Trending Hashtag आपके Sub Topic से थोड़ा-बहुत भी Related है, तो आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैसे:
अगर MS Dhoni से जुड़ी कोई News चल रही है और आप Cricket Niche में हैं, तो उस News पर Content बनाकर संबंधित Hashtag का उपयोग किया जा सकता है।
2. Instagram से ही Trending Hashtag खोजें
Instagram पर Trending Hashtag ढूंढने के लिए किसी बाहरी Tool की ज़रूरत नहीं होती। आपको सीधे Instagram के Search Bar से ही सही Hashtag मिल जाते हैं।
इसके लिए:
- Instagram का Search Bar खोलिए
- अपने Niche से जुड़े Keywords Search कीजिए
- Tags वाले सेक्शन में जाएँ
यहाँ आपको आपकी Niche से Related कई Hashtag दिखाई देंगे, जिन्हें आप अपने Content में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि बहुत ज़्यादा popular (>10M posts) और बहुत ही कम use होने वाले (<1k posts) hashtags से दूरी बनाए रखें।
3. Instagram Feed और Page से Hashtag ढूँढें
Instagram पर अपनी niche से जुड़ा content Explore Feed और Reels Tab में देखें। जो भी posts या reels उस समय अच्छा perform कर रही हों, उनके hashtags को ध्यान से note करें।
ऐसा करने से आपको यह समझ आएगा कि कौन-से hashtags इस समय trend में हैं। जिन posts पर अच्छे views और engagement आ रहे हैं, वही hashtags ज़्यादा active होते हैं, आप उन्हें अपने content में इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. Competitor Analysis करें
Instagram पर अपने competitors को ignore करना सबसे बड़ी गलती होती है। उनके content से आपको ready-made research मिल जाती है।
आपकी niche में जो भी बड़े accounts हैं, वे किन hashtags का use कर रहे हैं, यह observe करें। उन relevant hashtags को अपने posts में शामिल कर के आप अपने content को hashtag feed और explore page में discover करा सकते हैं।
5. Hashtag Tools की मदद लें
आज के समय में manual मेहनत कम करने के लिए कई free और paid tools available हैं। इसी तरह hashtags find करने के लिए hashtag generator tools भी मौजूद हैं।
Hashtagify, RiteTag, Later, Inflact जैसे tools से आप data-based hashtag suggestions ले सकते हैं। इन tools की मदद से सही और काम करने वाले hashtags चुनना आसान हो जाता है।
6. Twitter (X) और Google Trends का उपयोग करें
ज़्यादातर hashtags पहले Twitter और Google Trends पर trend करते हैं, उसके बाद Instagram और दूसरे social platforms पर पहुँचते हैं।
अगर आप upcoming trends को जल्दी समझना चाहते हैं, तो Twitter और Google Trends को regularly follow करें।
कुछ ज़रूरी बातें ध्यान में रखें
#Hashtag use करते समय इन बातों का खास ध्यान रखें:
- हर hashtag को इस्तेमाल करने से पहले उसका analysis ज़रूर करें। बहुत ज़्यादा high volume या बहुत कम volume वाले hashtags से बचें, medium range वाले hashtags ज़्यादा effective होते हैं।
- Regularly hashtags की performance check करें और समय-समय पर अपनी hashtag list update करते रहें।
- A/B testing करें, अलग-अलग sets में hashtags use करें और देखें कौन-सा set बेहतर result दे रहा है।
Conclusion
इस article से आपको यह समझ आ गया होगा कि Instagram पर trending hashtags कहाँ और कैसे मिलते हैं। अगर आप ऊपर बताए गए steps को सही तरीके से follow करते हैं, तो आपको आसानी से trending hashtags मिल जाएंगे। इन hashtags को smart तरीके से इस्तेमाल करने पर आपकी Instagram growth में काफी मदद मिलेगी। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो comment करके ज़रूर बताएं। धन्यवाद!
Read More:-





